Raipur Breaking: रायपुर के सेरीखेडी में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

Raipur Breaking

Raipur Breaking: राजधानी रायपुर सेरीखेडी इलाके (Serikhedi Shamshaan Ghat Dead Body) के श्मशान घाट नकटा तालाब (Raipur Nakta Talab Dead Body) के पास एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला। यह घटना 20 अगस्त 2025 की शाम लगभग 5:30 बजे की बताई जा रही है।

मृतक की उम्र 65-70 वर्ष के बीच (Raipur Dead Body Found)

रायपुर पुलिस (Raipur Police) के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 65 से 70 वर्ष है। मृतक ने कत्थई रंग की शर्ट पहन रखी थी जबकि नीचे कोई वस्त्र नहीं था। पुलिस के अनुसार, मृतक पिछले 2–3 महीनों से सेरीखेडी ढाबा क्षेत्र के आसपास देखा जा रहा था। वह बीमार और कमजोर प्रतीत होता था तथा भीख मांगकर अपना जीवन यापन कर रहा था।

Serikhedi Shamshaan Ghat Dead Body

 

स्थानीय ग्रामीणों और सरपंच को इस घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी एसडीएम आरंग को भी भेजी गई है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के बारे में जानकारी हो तो तुरंत स्थानीय थाने में सूचना दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *