Bilaspur News: बिलासपुर जिले के तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही सामने आई है। यहां एक गर्भवती महिला की डिलीवरी मोबाइल टॉर्च की रोशनी में कराई गई। प्रसव के दौरान अचानक लाइट चली गई और ऑपरेशन थिएटर अंधेरे में डूब गया। इस दौरान नर्स ने बाहर खड़े शख्स से मोबाइल मंगवाया और उसकी टॉर्च की रोशनी में प्रसव कर टांके लगाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रसव के दौरान बिजली गुल (Takhatpur Health Center Power Cut)
जानकारी के मुताबिक, बेलसरी निवासी ज्योति नामक महिला को रविवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। दर्द बढ़ने पर उसे भर्ती किया गया और ओटी में ले जाया गया। तभी अचानक पूरे स्वास्थ्य केंद्र में लाइट गुल हो गई।

नर्स ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में लगाए टांके (Mobile Torch Delivery)
ऑपरेशन थिएटर अंधेरे में डूबने से नर्सें घबरा गईं। टांके लगाने की स्थिति आई तो नर्स ने बाहर खड़े शख्स से मोबाइल मंगवाया। मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में महिला का प्रसव कर सुरक्षित रूप से टांके लगाए गए। गनीमत रही कि महिला और नवजात दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं।

इमरजेंसी बिजली सेवा भी फेल (Mobile Torch Delivery Bilaspur Viral Video,)
बताया जा रहा है कि अस्पताल की इमरजेंसी बिजली आपूर्ति भी काम नहीं कर रही थी। इस वजह से स्वास्थ्यकर्मी पूरी तरह असहाय हो गए। समय रहते सुझबूझ दिखाने से बड़ा हादसा टल गया।

सोशल मीडिया पर वायरल VIDEO (Bilaspur Viral Video)
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह मामला सुर्खियों में है। घटना ने न सिर्फ स्वास्थ्य व्यवस्था बल्कि बिजली व्यवस्था की भी पोल खोल दी है।

