Dantewada Devar bhabhi Crime: देवर-देवरानी ने मिलकर महिला का दबाया गला, फिर अर्धनग्न कर प्राइवेट पार्ट में डाला पेस्ट…. पढ़िए पूरी खबर

Dantewada Devar bhabhi Crime: दंतेवाड़ा के किरंदुल थाना (Kirandul police case) क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। महिला पर उसके ही देवर और उसकी पत्नी ने जानलेवा हमला किया और उसकी अस्मिता को ठेस पहुंचाने की कोशिश की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना का पूरा मामला (Chhattisgarh woman assault)

यह वारदात 9 अगस्त की रात की है। महिला घर में अकेली सो रही थी। 11 अगस्त को परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि किसी अज्ञात शख्स ने महिला पर हमला कर उसे अर्धनग्न अवस्था में छोड़ दिया और उसके गुप्तांग में ठोस वस्तु डाल दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

कैसे खुली साजिश की पोल

प्रारंभिक जांच में शक पीड़िता के देवर लखमा कुंजाम और उसकी पत्नी कुमे कुंजाम पर गया। पूछताछ के दौरान उनके बयान बार-बार बदलते रहे। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि पीड़िता अपने पति की मौत के बाद अलग रह रही थी और अपनी जमीन किसी और को देने का मन बना चुकी थी। इसी रंजिश के चलते साजिश रची गई।

पुलिस की सख्ती के बाद आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि जमीन विवाद के कारण गला दबाकर महिला की हत्या की कोशिश की गई। जब महिला जिंदा बच गई, तो उसकी अस्मिता को ठेस पहुंचाने के लिए उसके गुप्तांग में पेस्ट डाल दिया। महिला को मृत समझकर आरोपी फरार हो गए।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल (Lakhma Kunjam and Kume Kunjam arrest)

पुलिस ने 19 अगस्त को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस खौफनाक खुलासे से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस का बयान (Kirandul police case)

पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने कहा- “महिला और नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर पुलिस पूरी तरह संवेदनशील है। आरोपी चाहे कोई भी हो, उन्हें कानून के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *