Raipur Murder: रायपुर में पिता ने 2 साल की बच्ची का किया मर्डर ! पटक-पटककर ली जान ?

Raipur Murder: रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर में फुटपाथ पर रहने वाली दो साल की बच्ची की मौत के मामले में हत्या का खुलासा हुआ है। रेलवे जीआरपी की जांच में सामने आया है कि बच्ची की मौत जमीन पर पटकने से हुई। पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं।

Raipur Murder: रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर में फुटपाथ पर रहने वाली दो साल की बच्ची की मौत के मामले में हत्या का खुलासा हुआ है। रेलवे जीआरपी की जांच में सामने आया है कि बच्ची की मौत जमीन पर पटकने से हुई। पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं।

मामले में पुलिस ने बच्ची के सौतेले पिता आकाश देवर को हिरासत में लिया है। आरोपी कुम्हारी का रहने वाला है। जीआरपी ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इलाज के दौरान हुई थी बच्ची की मौत

जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर की सुबह बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इलाज के दौरान दोपहर करीब 2 बजे उसकी मौत हो गई। शुरुआती तौर पर इसे सामान्य बीमारी से हुई मौत माना गया था। उस समय परिजनों ने भी किसी तरह का संदेह नहीं जताया था।

पोस्टमार्टम में सामने आए चोट के निशान

बाद में बच्ची की मां और अन्य परिजनों ने मौत पर संदेह जताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले, जिसके बाद मामला संदिग्ध हो गया और पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया।

सौतेले पिता पर आरोप

पुलिस जांच में बच्ची के सौतेले पिता आकाश देवर का नाम सामने आया। आरोप है कि उसने बच्ची को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

दुष्कर्म की पुष्टि नहीं

रेलवे जीआरपी के डीएसपी एस.एन. अख्तर के अनुसार, पोस्टमार्टम में बच्ची के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में मौत का कारण जमीन पर पटकना सामने आया है। अब तक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *