Sarguja Rape Case: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने युवती को घुमाने के बहाने सुनसान इलाके में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया और हवस मिटाने के बाद उसे नाले में धकेल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चलता के हर्राटिकरा निवासी इंदल साय किंडो (24 वर्ष) ने युवती को घूमने के बहाने अपने साथ बुलाया। इसके बाद वह उसे एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने पहले शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। युवती के विरोध करने पर उसने उसकी पिटाई की और जबरन दुष्कर्म किया।
वारदात के बाद आरोपी इंदल साय किंडो (Indal Sai Kindo Arrest) ने पीड़िता को नाले में धकेलकर मौके से फरार हो गया। किसी तरह युवती ने ग्रामीणों और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
सीतापुर पुलिस ने पीड़िता का इलाज कराते हुए उसके बयान दर्ज किए और आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत मारपीट, अनाचार और अन्य अपराधों में मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल अंबिकापुर भेज दिया गया है।
देखिए वीडियो –
GF ने संबंध बनाने से किया इंकार, BF ने जबरन किया दुष्कर्म
