CG Accident: गेहूं से भरे ट्रक ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, 6 युवकों की दर्दनाक मौत; 7 घायल रायपुर रेफर

CG Accident: बालोद जिले में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। धान से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार 6 युवकों की मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

CG Accident: बालोद जिले में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। गेहूं से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार 6 युवकों की मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

यह हादसा जगदलपुर नेशनल हाईवे पर पुरूर थाना क्षेत्र के मरकाटोला घाट के पास दोपहर करीब 1 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक सड़क पर पलट गया। कुछ युवक ट्रक के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गणेश विसर्जन कर लौट रहे थे युवक

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में धुमाल बाजा और डीजे साउंड सिस्टम का सामान लदा हुआ था। वाहन में करीब 13 से 15 युवक सवार थे, जो धमतरी में गणेश विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बालोद लौट रहे थे।

मरकाटोला घाट के पास पिकअप वाहन खराब हो गया था। बारिश के कारण सभी युवक वाहन के अंदर बैठे हुए थे। इसी दौरान सामने से आ रहे गेहूं से भरे ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी।

 

ट्रक के नीचे दबे मिले शव

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर के कारण पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ युवक दूर जा गिरे, जबकि कई लोग ट्रक के नीचे दबे मिले। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के चलते सड़क पर फिसलन होने की वजह से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच पुलिस कर रही है।

मरकाटोला घाट में यातायात प्रभावित

हादसे के बाद मरकाटोला घाट क्षेत्र में यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली और मृतकों व घायलों की जानकारी जुटाई। गुरुर एसडीओपी माया शर्मा ने हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। घायलों का इलाज जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *