Bilaspur Jail Video: सेंट्रल जेल से आरोपियों का रील वायरल, मुलाकात पर लगी रोक

Bilaspur Jail Video

Bilaspur Jail Video: बिलासपुर सेंट्रल जेल से आरोपियों का रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने का मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में आरोपियों को दबंग और डॉन की तरह दिखाने की कोशिश की गई है, जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। (बिलासपुर सेंट्रल जेल रील वायरल)tcw

जानकारी के अनुसार, यह आरोपी मस्तूरी गोलीकांड के मामले में जेल में बंद हैं। करीब 5 महीने पहले कांग्रेस नेता व जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह पर उनके निजी कार्यालय में फायरिंग की गई थी। इस मामले में युवा कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत, उसके भाइयों और अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। (Bilaspur Central Jail reel viral)

 

Bilaspur jail video viral: बताया जा रहा है कि आरोपियों से मिलने आए कुछ लोगों ने मुलाकात कक्ष के बाहर से ही रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया और आरोपियों से मिलने पर रोक लगा दी है।

Bilaspur Jail reel viral: इसके साथ ही मुलाकात कक्ष में तैनात स्टाफ को हटाया गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जेल अधीक्षक ने रील बनाने और वायरल करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अब जेल में आने वाले सभी लोगों की मेटल डिटेक्टर से सख्त जांच की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *