CG Fire News: ट्रेलर में लगी भीषण आग, जिंदा जला ड्राइवर

CG Fire News: ट्रेलर में लगी भीषण आग, जिंदा जला ड्राइवर

CG Fire News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आगजनी की घटना सामने आई है। जहां NH-63 पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गदामल्ली चौक नयापारा मिंगाचल के पास रायपुर पासिंग नंबर का एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर के तुरंत बाद ट्रेलर में भीषण आग लग गई और पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया।

बता दें, ट्रेलर हैदराबाद की ओर जा रहा था. हादसे के बाद वाहन चालक का काफी देर तक कोई पता नहीं चल पाया, वहीं आशंका जताई जा रही है कि चालक की आग में जलकर मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही नैमेड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *