CG Police Constable Bharti 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक (सिपाही), ड्राइवर और ट्रेडमैन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 14 सितंबर को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा और प्रवेश पत्र की तिथि (CG Vyapam Constable Exam Date)
प्रवेश पत्र जारी: 8 सितंबर 2025 (सोमवार)
लिखित परीक्षा: 14 सितंबर 2025 (रविवार)
परीक्षा राज्य के 5 संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।

पुलिस विभाग में 5967 पदों पर भर्ती (5967 posts police job)
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पुलिस विभाग में कुल 5967 पदों पर आरक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। पहले चरण का फिजिकल टेस्ट पूरा हो चुका है। अब पात्र अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी।
किन जिलों में भर्ती? (Chhattisgarh Police Recruitment 2025)
यह भर्ती प्रदेश के छह पुलिस रेंज के 33 जिलों के अलावा रेलवे पुलिस, पुलिस प्रशिक्षण अकादमी चंदखुरी, पीटीएस माना, राजनांदगांव, मैनपाट और एमटी पुल पुलिस मुख्यालय के लिए यह भर्ती है।
कैसे करें आवेदन (CG Police Constable Bharti 2025)
अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी और आवेदन के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
नीचे दिए गए लिंक पर जाकर फॉर्म भरें
https://vyapamcg.cgstate.gov.in/
