CG Breaking: छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण के तहत नई पदस्थापना पर ज्वाइन नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। कांकेर जिले में 38 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।


जिला शिक्षा विभाग के अनुसार, अतिशेष घोषित होने के बावजूद कई शिक्षकों ने निर्धारित नई पदस्थापना पर रिपोर्ट नहीं किया। इसके कारण विभाग ने निलंबन की प्रक्रिया शुरू की और संबंधित आदेश सभी जिलाधिकारी और प्राचार्यों को भेज दिए हैं। इस निर्णय से जिले में शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

