CG Breaking: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! कई जिलों के कलेक्टर बदलने की चर्चा तेज

CG IAS Transfer

CG Breaking: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार आने वाले कुछ दिनों में कई जिलों के कलेक्टरों के तबादले कर सकती है। इस संभावित बदलाव को लेकर प्रशासनिक गलियारों में हलचल मची हुई है।

बताया जा रहा है कि बस्तर संभाग समेत राज्य के अन्य महत्वपूर्ण जिलों में नई पदस्थापनाएं हो सकती हैं। जिन जिलों के कलेक्टर बदले जाने की चर्चा है, उनमें बस्तर, बीजापुर, कांकेर, बलौदा बाजार और सूरजपुर प्रमुख रूप से शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक इन जिलों में वर्तमान कलेक्टरों की जगह नए आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

संभावित जिले और IAS का नाम
बस्तर – ऋतुराज रघुवंशी, आकाश छिकारा
बीजापुर – श्री विश्वदीप
कांकेर – एस. जयवर्धन
बलौदा बाजार – संबित मिश्रा
सूरजपुर – रेना जमील

हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *