Durg Gangrape: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 4 अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। (दुर्ग में 8 साल तक नाबालिग से गैंगरेप)

पुलिस के अनुसार, पीड़िता जब 14 वर्ष की नाबालिग थी, तभी से उसके साथ दुष्कर्म (Durg Minor Gangrape) की वारदातें की जा रही थीं। आरोप है कि रसूखदारों ने नाबालिग को पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने का झांसा दिया था। पुलिस ने बताया कि 30 जनवरी को पीड़िता अपनी मां के साथ थाना पहुंची और मामले की शिकायत की थी। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 की अवधि के दौरान पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होते हुए भी 6 आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने धारा 65(1), 70(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6, 12 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया। (दुर्ग में नाबालिग से 8 साल तक गैंगरेप)

4 दरिंदे फरार, तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपी विजय स्वाइन (37 वर्ष) निवासी दुर्गा नगर पश्चिम भिलाई और अनिल चौधरी (60 वर्ष) निवासी जोन 1 को गिरफ्तार किया है। 4 आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता नाबालिग से अब बालिग हो गई है। इस दुष्कर्म कांड (Durg Nabalig Gangrape) में शहर के कई रसूखदारों के नाम आए हैं। पुलिस ने फिलहाल उनके नाम उजागर नहीं किए हैं। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य के आधार पर जांच की जा रही है। घटना के 4 आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

