रायपुर | RAIPUR BREAKING : राजधानी में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तेल कंपनियों ने आज फ्यूल के दामों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इससे पहले 15 मई और 19 मई को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में 3-3 रुपए और 90-90 पैसे प्रति लीटर तक इजाफा किया गया था। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
READ ALSO: Raipur Breaking : गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत, युवक बचा
नई दरों के बाद रायपुर में पेट्रोल की कीमत करीब 105.19 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल लगभग 98.29 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। सिर्फ 9 दिनों के भीतर तीसरी बार कीमत बढ़ने से वाहन चालकों के साथ-साथ रोजमर्रा की जरूरतों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
READ ALSO: RAIPUR BREAKING: राजधानी में इतना गंदा काम की Seen देख शर्म आ जाएगी! देखें…
डीजल महंगा होने का असर परिवहन व्यवस्था पर भी साफ दिखाई दे सकता है। ट्रकों और मालवाहक वाहनों का खर्च बढ़ने से दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल, राशन और अन्य जरूरी सामान महंगे हो सकते हैं। वहीं खेती-किसानी में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने की लागत भी बढ़ेगी, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ सकती है।
इसके अलावा आने वाले दिनों में बस, ऑटो और स्कूल वाहनों के किराए में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों को लेकर आम लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
