CG BIG Crime News: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, दूसरी लड़कियों से बात करता था पति, शराब पिलाकर मार डाला, फिर जो हुआ…

CG BIG Crime News: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, दूसरी लड़कियों से बात करता था पति, शराब पिलाकर मार डाला, फिर जो हुआ...

 

दुर्ग |CG BIG Crime News: जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक ही घर से पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कमरे के अंदर पति-पत्नी फांसी के फंदे पर लटके मिले, जबकि दोनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

 

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45), पत्नी चंचल साहू (40), बेटी दृष्टि साहू (13) और बेटे यशांत साहू (11) के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से 2 सुसाइड नोट मिले हैं। इनमें से एक नोट महिला चंचल साहू के नाम से लिखा गया है, जिसमें उसने अपनी शादीशुदा जिंदगी से परेशान होने और पति के दूसरी महिलाओं से संबंध होने का जिक्र किया है।

 

कमरे में बच्चों के शव बिस्तर पर थे, दंपती की लाश फंदे से लटकी हुई थी।

सुसाइड नोट के मुताबिक चंचल ने पहले अपने दोनों बच्चों को शराब पिलाई, फिर उन्हें नींद का इंजेक्शन दिया। जब बच्चों की मौत की पुष्टि नहीं हुई, तो उसने रस्सी से उनका गला घोंट दिया। वहीं पति गोविंद साहू को भी काफी शराब पिलाई गई थी। पुलिस को घर के अंदर शराब की बोतलें भी मिली हैं। महिला के चेहरे पर थप्पड़ के निशान मिलने से अंदेशा लगाया जा रहा है कि घटना से पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था।

 

 

गोविंद साहू (45), चंचल साहू (40) और बेटी दृष्टि साहू (13), बेटे यशांत साहू (11) की फाइल फोटो।

 

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़ा दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि गोविंद साहू शेयर ट्रेडिंग का काम करता था और उसका भिलाई में ऑफिस था। दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी, लेकिन शादी के कुछ साल बाद से रिश्ते में तनाव बढ़ता गया।

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है।

 

 

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों मासूम बच्चे केपीएस नेहरू नगर स्कूल में पढ़ते थे। बेटा 5वीं पास कर 6वीं में गया था, जबकि बेटी 8वीं पास कर 9वीं कक्षा में पहुंची थी। परिवार और पड़ोसियों के मुताबिक बच्चों का व्यवहार सामान्य था और किसी को अंदाजा नहीं था कि घर के अंदर इतना बड़ा तनाव चल रहा है।

 

जिस कमरे में घटना हुई वहां पुलिस ने जांच की।

घटना की जानकारी उस वक्त सामने आई जब परिवार के अन्य सदस्य घर पहुंचे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह पूरी तरह साफ हो पाएगी। फिलहाल मोबाइल कॉल डिटेल, सुसाइड नोट और घर से मिले सबूतों की जांच की जा रही है।

 

 

बताया जा रहा है कि गोविंद साहू कुछ दिन पहले ही बालाजी दर्शन करके लौटा था। वहीं परिवार के दूसरे सदस्य बाहर गए हुए थे और लौटने के बाद इस पूरी घटना का खुलासा हुआ। फिलहाल इस समय पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *