Kawardha Rape: महिला ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, बालक को होटल में बुलाकर बनाएं शारीरिक संबंध

Kawardha Rape

Kawardha Rape: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने नाबालिग बालक के साथ अनाचार किया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली कबीरधाम क्षेत्र का है। (कवर्धा महिला ने नाबालिग से दुष्कर्म)

प्रार्थी की शिकायत के अनुसार, उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक महिला से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ और दोस्ती हो गई। (कवर्धा में महिला ने नाबालिग बालक को होटल में बुलाकर बनाएं शारीरिक संबंध)

1 अप्रैल 2026 को आरोपी महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित भुनेश्वर होटल बुलाया, जहां उसने भावनात्मक दबाव और मानसिक प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। घटना के बाद आरोपी महिला ने बालक को डराया धमकाया जिससे वह मानसिक दबाव में आ गया और तत्काल शिकायत दर्ज नहीं कर सका। (Kawardha woman boy rape)

बाद में हिम्मत जुटाकर प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। कबीरधाम पुलिस ने बिना विलंब किए अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। प्रकरण में पोक्सो अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *