Raipur Navkar Hospital: रायपुर के नवकार हॉस्पिटल में भारी हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे !

Raipur Navkar Hospital:

Raipur Navkar Hospital: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक स्थित रिंग रोड के नवकार हॉस्पिटल में एक महिला के इलाज के दौरान भारी बवाल मच गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में जमकर लात-घूंसे चले और स्थिति तनावपूर्ण बन गई। (रायपुर नवकार हॉस्पिटल हंगामा)

मायका और ससुराल पक्ष आमने-सामने

खबर मिलते ही मायका और ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि अस्पताल परिसर में ही जमकर मारपीट शुरू हो गई। (रायपुर नवकार हॉस्पिटल में मारपीट)

हॉस्पिटल में चले लात-घूंसे

मायका और ससुराल दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले, जिससे स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में करीब 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। (रायपुर नवकार हॉस्पिटल में मारपीट)

भारी पुलिस बल तैनात

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। स्थिति को देखते हुए अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

खबर अपडेट की जा रही है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *