CG Nursing Admission 2026: नर्सिंग की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए संयुक्त काउंसिलिंग, 22 नवंबर तक आवेदन

CG Nursing College Admission

CG Nursing Admission 2026: छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग आयोजित की जा रही है। राज्य काउंसिलिंग समिति, संचालनालय चिकित्सा शिक्षा के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 22 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

बीएससी नर्सिंग समेत इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा मौका

संयुक्त काउंसिलिंग में बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग की खाली सीटों को शामिल किया गया है। इस चरण में नए अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। वहीं, पहले से पंजीकृत पात्र अभ्यर्थियों को भी संस्था और विषय का दोबारा चयन करने का अवसर मिलेगा।

विकल्प भरना और लॉक करना अनिवार्य

काउंसिलिंग में शामिल होने वाले सभी पात्र अभ्यर्थियों को अपने विकल्प दोबारा भरकर लॉक करना अनिवार्य होगा। पहले चरण में प्रवेश ले चुके अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार सीट उन्नयन का अवसर भी दिया जाएगा।

CG Medical College

कम अंक वाले अभ्यर्थियों को भी मौका

बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में 10 पर्सेंटाइल तक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भी इस चरण में पंजीयन कर संस्था का चयन कर सकेंगे। यह सुविधा केवल बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए लागू होगी।

Medical college

रिक्त सीटों में नियमों के अनुसार होगा बदलाव

संयुक्त काउंसिलिंग के दौरान बची हुई सीटों के संवर्ग, श्रेणी और नियतांश में बदलाव छत्तीसगढ़ नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रवेश नियम, 2026 के नियम 10 और 11 के अनुसार किया जाएगा।

संचालनालय चिकित्सा शिक्षा ने अभ्यर्थियों से काउंसिलिंग, सीट आवंटन और प्रवेश से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.cgdme.in/h नियमित रूप से देखने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *