CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से धान खरीदी प्रभावित, केंद्रों में भरा पानी; फसल बर्बाद, टोकन लेकर लौट रहे किसान

CG Rain Alert: तूफान अकवान के असर से छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खरीफ सीजन में यह तीसरा चक्रवाती तूफान है, जिसने एक बार फिर धान की फसल और खरीदी व्यवस्था पर असर डाला है। लगातार बारिश के कारण खेतों में कटी हुई धान भीग रही है, जबकि कई उपार्जन केंद्रों में पानी भरने से धान की तौल रोकनी पड़ी। इससे टोकन लेकर पहुंचे किसानों को बिना धान बेचे वापस लौटना पड़ा।

CG Rain Alert: तूफान अकवान के असर से छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खरीफ सीजन में यह तीसरा चक्रवाती तूफान है, जिसने एक बार फिर धान की फसल और खरीदी व्यवस्था पर असर डाला है। लगातार बारिश के कारण खेतों में कटी हुई धान भीग रही है, जबकि कई उपार्जन केंद्रों में पानी भरने से धान की तौल रोकनी पड़ी। इससे टोकन लेकर पहुंचे किसानों को बिना धान बेचे वापस लौटना पड़ा।

प्रदेश में इससे पहले अर्नब और मुरासु चक्रवात के कारण भी फसलों को नुकसान पहुंचा था। अब रुक-रुककर हो रही बारिश से धान की गुणवत्ता प्रभावित होने, अंकुरण होने और वजन में कमी आने की आशंका बढ़ गई है। खेतों में खड़ी फसल पर भी तेज हवा और बारिश का खतरा बना हुआ है।

CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, धान खरीदी केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश, धान भीगा तो प्रभारी होंगे जिम्मेदार

रायपुर के उपार्जन केंद्रों में पानी भरने से धान खरीदी प्रभावित रही। केंद्रों में रखे धान को तिरपाल और कैप कवर से सुरक्षित रखने की कोशिश की जा रही है। जिन किसानों ने पहले ही धान काटकर खेतों में रखा था, उनकी चिंता सबसे ज्यादा बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि एक ओर मौसम की मार है, तो दूसरी ओर धान बेचने की अनिश्चितता।

दुर्ग जिले में शुक्रवार को 1,092 किसानों के टोकन जारी किए गए थे, लेकिन बारिश के कारण केवल 21 टोकन पर 83.72 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो सकी। गगापुर के किसान मोहन दास मानिकपुरी 300 कट्टा धान लेकर केंद्र पहुंचे, लेकिन तौल नहीं होने से उन्हें वापस लौटना पड़ा। अब उन्हें दोबारा वाहन किराया भी वहन करना पड़ेगा।

धमतरी जिले के 108 धान खरीदी केंद्रों में से केवल आमदी और मगरलोड केंद्रों पर ही खरीदी हो सकी। अधिकांश केंद्रों में बारिश के कारण तौल बंद रही। शंकरदाह सोसायटी में भी टोकन जारी होने के बावजूद खरीदी नहीं हो सकी।

बिलासपुर जिले में लगातार बारिश से अधिकांश उपार्जन केंद्रों में तौल प्रभावित रही। वहीं रायगढ़ जिले के 112 केंद्रों में से केवल 13 केंद्रों पर ही खरीदी शुरू हो सकी। सरगुजा में दोपहर बाद बारिश तेज होने पर सभी केंद्रों में खरीदी रोक दी गई। इसके साथ ही धान की कटाई और मिंजाई का कार्य भी ठप हो गया।

CG Rain Alert: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में चक्रवाती तूफान अक्वान के असर से शुक्रवार सुबह से कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने धान खरीदी केंद्रों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।

बारिश के बीच खरीदे जा चुके धान को सुरक्षित रखना भी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। कई केंद्रों में पानी भरने से धान को नुकसान से बचाने के लिए तिरपाल, कैप कवर, लकड़ी, भूसे की परत और पानी निकासी की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उपज सुरक्षित रह सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *