Janjgir Champa Accident: बारात में डांस कर रहे लोगों को कैप्सूल वाहन ने रौंदा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत कई घायल, 4 की हालत गंभीर

Janjgir Champa Accident

Janjgir Champa Accident: जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में बारात के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पेंड्रावन से रथ्थू देवांगन के घर आई बारात में DJ की धुन पर नाच रहे लोगों को एक बेकाबू कैप्सूल वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिलाओं सहित कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत कई लोग घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। (बारात में डांस कर रहे लोगों को कैप्सूल वाहन ने रौंदा)

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10 बजे की है। बारात में शामिल लोग सड़क पर DJ के साथ नाच रहे थे। इसी दौरान शिवरीनारायण की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कैप्सूल गाड़ी (Birra Capsule Vehicle Accident) अनियंत्रित होकर सीधे बारातियों के बीच घुस गई। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। (कैप्सूल वाहन ने बारातियों को कुचला)

 

हादसे में 3-4 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। एक बाराती की कमर टूट गई है, वहीं एक महिला के सीने में गंभीर चोट आई है और दूसरी महिला का पैर फ्रैक्चर हो गया है। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वाहन चालक की लापरवाही को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

देखिए वीडियो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *