Raipur Accident: राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार ई-रिक्शा की लापरवाही का खौफनाक मामला सामने आया है। सड़क किनारे खड़ी महिला को कुचलने के साथ ही एक स्कूटी सवार युवक को भी टक्कर मार दी गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। (रायपुर ई रिक्शा एक्सीडेंट)
महिला के सिर में 18 टांके (Raipur e rickshaw accident)
घटना 5 अप्रैल की शाम पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अश्वनी नगर स्थित अरिहंत कॉम्प्लेक्स के सामने की है। पीड़िता पूर्णिमा के अनुसार, वह घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिसके चलते 18 टांके लगाने पड़े। पीठ में अंदरूनी चोट के कारण खून के थक्के भी जम गए हैं और चेहरे पर भी चोटें आई हैं। (रायपुर में ई-रिक्शा ने महिला को कुचला)
स्कूटी सवार भी चपेट में
घटना के दौरान पास से गुजर रहा एक स्कूटी सवार युवक भी ई-रिक्शा की चपेट में आ गया, जिससे वह भी घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है।
टक्कर मारकर फरार हुआ चालक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पहले महिला को कुचला और फिर स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद बिना रुके ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक और वाहन की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Raipur Accident: रायपुर में ट्रक और हाईवा की आमने-सामने टक्कर, 3 लोगों की मौके पर मौत




