CG Breaking: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित Vedanta Limited के पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट होने से 30 से 40 मजदूर झुलस गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। (सक्ती पावर प्लांट मजदूर झुलसे)
घटना डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई स्थित पावर प्लांट में दोपहर करीब 2 बजे हुई। उस समय प्लांट में रोजाना की तरह काम चल रहा था, तभी अचानक बॉयलर फट गया। (सक्ती वेदांता पावर प्लांट बॉयलर ब्लास्ट)
घायलों को अस्पताल में भर्ती (Vedanta power plant boiler blast Sakti)
हादसे में झुलसे मजदूरों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कई घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है।
मौके पर पहुंची राहत-बचाव टीम (Sakti power plant accident)
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और प्लांट प्रबंधन से भी जानकारी ली जा रही है।
खबर अपडेट की जा रही है……


