छत्तीसगढ़ के 11 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. बिजली बिल जमा करने के तरीके अब बदलने वाले है. अब बिजली बिल आने पर नहीं बल्कि स्वयं रिचार्ज (CG Smart Electricity Meter 2025) करने के बाद आप बिजली का उपयोग कर सकेंगे. ऐसी व्यवस्था जून 2025 से शुरू हो जाएगी. प्रीपेड स्मार्ट मीटर के जरिए बिजली का उपयोग करना होगा. इसके लिए उपभोक्ताओं को मीटर को रिचार्ज कराना होगा.
जिन घरों में अभी तक स्मार्ट मीटर (CG Smart Meter Rules 2025) नहीं लगा है, उन्हें इस साल के अंत तक यह सुविधा मिल जाएगी. केंद्र सरकार की रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के तहत ये मीटर लगाए जा रहे हैं. स्मार्ट मीटर लगाने के मामले में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.
रिचार्ज खत्म होते ही कट जाएगी बिजली
स्मार्ट मीटर शुरू होने के बाद उपभोक्ताओं को एडवांस में रिचार्ज कराना अनिवार्य रहेगा. रिचार्ज खत्म होते ही बिजली अपने आप कट जाएगी. हालांकि, रिचार्ज खत्म होने से पहले ही उपभोक्ताओं के फोन पर बैलेंस रिचार्ज का मैसेज आ जाएगा, ताकि वे समय रहते रिचार्ज करा सकें.
