रायगढ़ से बिलासपुर जाने वाली मेमू 24 अप्रैल तक रद्द,यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से होकर गुजरने वाली करीब 36 से अधिक ट्रेनें 11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक रद्द कर दी गई है. इसमें रायगढ़ से बिलासपुर, बिलासपुर से रायगढ़ मेमू के अलाव पैसेंजर, साप्ताहिक और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं. दरअसल रेलवे ने बिलासपुर-झारसुगुड़ा में चौथी लाइन के काम के चलते ट्रेनों को कैंसिल किया है. रायगढ़ से बिलासपुर और ओडिशा की ओर जाने के लिए हर दिन हजारों यात्री ट्रेनों से सफर करते हैं, लेकिन एक साथ इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों के कैंसिल होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

सबसे अधिक समय उन यात्रियों को होगी, जो हर दिन खरसिया, सक्ती, चांपा और बिलासपुर के रूट में आने-जाने के लिए रायगढ़-बिलासपुर और बिलासपुर-रायगढ़ मेमू में सफर करते हैं. बताया जा रहा है कि टिटलागढ़ पैसेंजर मात्र ही चल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *