Raipur Betting: रायपुर के VIP रोड होटल में सट्टेबाजी, IPL मैच पर लग रहे थे दांव; VIDEO वायरल

Raipur Betting:

Raipur Betting: राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित एक होटल में कमरे के अंदर सट्टेबाजी का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में कुछ युवक होटल का कमरा बुक कर IPL मैच पर दांव लगाते नजर आ रहे हैं। (रायपुर VIP रोड होटल सट्टेबाजी)

tcw

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कमरे में टीवी पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस का मैच चल रहा है, जबकि बिस्तर पर 500 रुपए के नोटों की गड्डियां रखी हुई हैं। एक युवक मोबाइल फोन के जरिए सट्टा संचालित करता दिख रहा है। (Raipur VIP Road hotel sattebaji)

बताया जा रहा है कि यह मैच 12 अप्रैल को खेला गया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, वीडियो के आधार पर सटोरियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

सटोरियों का हब बनता रायपुर (Raipur IPL satta video)

राजधानी में लगातार सट्टेबाजी के मामले सामने आ रहे हैं। इससे पहले भी पुलिस ने ऑनलाइन और आईडी के जरिए सट्टा खिलाने वाले कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हाल ही में हिस्ट्रीशीटर मंजीत को भी ऑनलाइन सट्टा चलाते पकड़ा गया था।

गंज, न्यू राजेंद्र नगर, कबीर नगर थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा पूर्व में कई सटोरियों को पकड़कर लाखों रुपए नकद और सट्टा से जुड़े उपकरण जब्त किए जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और होटल संचालकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *