Bihar CM: मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा, अब ये होंगे नए CM

Bihar CM

Bihar CM: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर आखिरी कैबिनेट बैठक की, जिसमें अपने पद छोड़ने का ऐलान किया। (नीतीश कुमार इस्तीफा)

tcw

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है। इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि अब सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। जानकारी के मुताबिक, उनका शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को लोकभवन में आयोजित किया जा सकता है। (सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री)

सम्राट चौधरी वर्तमान में बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं और उनके पास गृह विभाग की जिम्मेदारी भी है। वे बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं और इससे पहले बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा चुके हैं। (बिहार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी)

सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary CM Bihar) का राजनीतिक सफर आरजेडी से शुरू हुआ था। वे मुंगेर जिले से आते हैं और उनके पिता शकुनी चौधरी समता पार्टी के संस्थापकों में से एक थे। शकुनी चौधरी सांसद और विधायक भी रह चुके हैं तथा एक समय लालू प्रसाद के करीबी माने जाते थे।

सम्राट चौधरी वर्ष 1990 से सक्रिय राजनीति में हैं। वर्ष 1995 में एक राजनीतिक मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। वर्ष 1999 में वे राबड़ी देवी की सरकार में कृषि मंत्री बने थे। 2005 में आरजेडी के सत्ता से बाहर होने के बाद भी वे लंबे समय तक पार्टी के साथ जुड़े रहे।

वर्ष 2000 और 2010 में वे परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। इसके बाद 2014 में वे जेडीयू में शामिल हुए और जीतन राम मांझी सरकार में शहरी विकास एवं आवास मंत्री बने। वर्ष 2018 में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा और एनडीए सरकार में पंचायती राज मंत्री रहे।

हाल ही में 2025 में उन्होंने तारापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। अब उन्हें बिहार की कमान सौंपी जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *