Raigarh Tamnar Breking: तमनार में महिला आरक्षक की वर्दी फाड़ी; खेत में अर्धनग्न कर बनाया VIDEO, 5 आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Tamnar Breking: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में जिंदल पावर लिमिटेड (JPL) कोयला खदान के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान अमानवीय घटना सामने आई है। प्रदर्शनकारियों ने ड्यूटी पर तैनात एक महिला आरक्षक के साथ मारपीट और बदसलूकी की, उसकी वर्दी फाड़ दी और खेत में अर्धनग्न हालत में उसका वीडियो भी बनाया।

महिला पुलिसकर्मी से मारपीट, बदसलूकी और अमानवीय व्यवहार के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मंगल राठिया, चिनेश खमारी, प्रेमसिंह राठिया, कीर्ति श्रीवास (सभी निवासी ग्राम आमगांव) और वनमाली राठिया निवासी ग्राम झरना शामिल हैं। वहीं 2 फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

महिला आरक्षक की वर्दी फाड़ी, वीडियो भी बनाया

प्रदर्शनकारियों ने महिला आरक्षक के कपड़े फाड़ कर उसका वीडियो भी बनाया। 40 सेकेंड के इस वीडियो में महिला आरक्षक रो-रोकर प्रदर्शनकारियों को भाई बोलकर कहती है कि, मुझे माफ कर दो, छोड़ दो।

प्रदर्शनकारी कहते हैं कि, क्या करने आई थी। चप्पल से मारूं अभी। चलो भाग जाओ यहां से। इसके बाद उसे छोड़कर लोग चले जाते हैं। इससे पहले महिला TI को लात मारने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Raigarh Tamnar Breking: तमनार में महिला आरक्षक से बर्बरता के आरोपियों की धरपकड़ तेज, कई गिरफ्तार; वर्दी फाड़कर किया था अर्धनग्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *