राजधानी रायपुर में फिर से एक भीषण सड़क हादसा, रफ्तार के कहर ने 3 लोगों को किया घायल

Raipur Accident: राजधानी के मोवा ओवर ब्रिज के पास दो चार पहिया वाहनों के बीच भीषण भिड़त हो गई है। जिससे कार के बोनट के परखच्चे उड़ गए और आसपास जाम भी लग गया। वहीं घटना स्थल पर पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सोनेट और दूसरा क्रेटा कार अचानक आमने सामने भीड़ गए। दोनों कार में सवार तीन लोगों को गंभीर चोटे आई है। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *