Gariaband Car Fire: चलती कार में भीषण आग; देखें धू-धू कर कैसे जली कार

Gariaband Car Fire: चलती कार में भीषण आग; देखें धू-धू कर कैसे जली कार

Gariaband Car Fire: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पांडुका-कोपरा मार्ग पर सरकड़ा के पास रायपुर से गरियाबंद की ओर जा रही एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में कार आग के गोले में तब्दील हो गई। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार धू-धू कर जलती नजर आ रही है।tcw

चलती कार से निकलने लगा धुआं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सड़क पर चल रही थी, तभी उसमें से अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया। इससे पहले कि चालक स्थिति को समझ पाता, आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल वाहन को सड़क किनारे रोका और बाहर निकल गया। चालक के समय रहते कार से बाहर निकलने के कारण बड़ा हादसा टल गया और उसकी जान बच गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *