CG News: धान नहीं उगाने पर किसानों को मिलेगा 15 हजार !

CG News: धान की जगह दूसरी फसल उगाने वाले किसानों को मिलेंगे 15000

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया है। कैबिनेट ने खरीफ फसल 2026 के लिए कृषक उन्नति योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत धान के स्थान पर अन्य फसलों की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।tcw

राज्य सरकार ने फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने, किसानों की आय में वृद्धि करने और धान पर अत्यधिक निर्भरता कम करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। योजना के तहत दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास की खेती करने वाले किसानों को सहायता राशि का लाभ मिलेगा।

CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, जानें कौन-कौन से फैसलों पर लगी मुहरCG News: धान नहीं उगाने पर किसानों को मिलेगा 15 हजार !

 

कैसे मिलेगा योजना का लाभ

इस योजना का लाभ एकीकृत किसान पोर्टल, एग्रीस्टेक पंजीयन और डिजिटल क्रॉप सर्वे के आधार पर दिया जाएगा। इस निर्णय से प्रदेश में दलहन-तिलहन एवं अन्य वैकल्पिक फसलों का रकबा बढ़ेगा, किसानों को बेहतर आय प्राप्त होगी साथ ही कृषि क्षेत्र में दीर्घकालिक स्थिरता और जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *