पत्नी ने प्रॉपर्टी हड़पने पति को जिंदा जलाया

रायपुर में एक पत्नी ने अपने पति की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए पति को  जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की है। महिला ने पति के सोने के बाद घर पर सिलेंडर चालू कर दिया। फिर माचिस मार कर आग लगा दी। इस आग की चपेट में आकर व्यक्ति बुरी तरह जल गया। जिसके बाद उसका अस्पताल में इलाज जारी है। यह पूरा कांड व्यक्ति की दूसरी पत्नी ने किया है।

मुजगहन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 23 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि मुजगहन इलाके एक निजी अस्पताल में एक व्यक्ति जली हुई हालत में भर्ती हुआ है। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट जानने के साथ ही पीड़ित शिव कुमार बंजारे(48) निवासी अछोली हीरानगर का मजिस्ट्रेट के सामने बयान लिया।

शिव कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी दो पत्नियां है। पहली पत्नी रुक्मणी बंजारे और दूसरी पत्नी सूरज बाई जोशी है। दोनों पत्नियां अलग-अलग घर पर रहती है।

दूसरी पत्नी प्रॉपर्टी के लिए करती थी विवाद

शिव कुमार के मुताबिक, उसकी दूसरी पत्नी सूरज बाई जोशी उस पर प्रॉपर्टी अपने नाम करने की लिए दबाव डालती थी। जब वह मना कर देता था तो वह विवाद करने लग जाती थी। सूरज बाई चाहती थी कि शिव उसकी सभी प्रॉपर्टी उसे ही दे। वह उसे पहली पत्नी से मिलने को लेकर भी टोका करती थी। जिससे दोनों के बीच विवाद भी होता था।

पुलिस ने आरोपी दूसरी पत्नी सूरज बाई को जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपी दूसरी पत्नी सूरज बाई को जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

 

14 जनवरी को शिव अपनी पहली पत्नी रुक्मणी से मिलकर दूसरी पत्नी के घर पहुंचा। तब सूरज बाई उससे पैसों की मांग करने लगी। इसके अलावा दोनों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर फिर विवाद हुआ। शिवकुमार विवाद के बाद खाना खाकर वहीं सो गया।

साजिश के तहत लगाई आग

रात करीब साढ़े 11 बजे सूरज बाई घर के सिलेंडर का वॉल्व खोल दिया। जिससे गैस पूरी तरह घर पर भर गई। फिर उसने बाहर से माचिस मार कर घर पर आग लगा दी। आग भड़कते ही शिवकुमार चपेट में आ गया। जिससे उसके शरीर का एक बड़ा हिस्सा बुरी तरह जल गया। शोर गुल की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। फिर शिव को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुजगहन पुलिस ने बयान और सबूत के आधार पर आरोपी पत्नी सूरज बाई को जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मुजगहन पुलिस ने बयान और सबूत के आधार पर आरोपी पत्नी सूरज बाई को जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस ने बयान और सबूत के आधार पर आरोपी पत्नी सूरज बाई को जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *