Bhilai Theft Case: नौकरानी ने मालिक के घर से पार किए लाखों के जेवर और कैश, पति-पत्नी गिरफ्तार

Bhilai Theft Case

Bhilai Theft Case: भिलाई में एक घर में काम करने वाली नौकरानी ने अपने ही मालिक के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ली। मामले की शिकायत मिलते ही दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौकरानी और उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, राकेश चौधरी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने 29 अक्टूबर 2025 को अपने घर की अलमारी में सोने-चांदी के गहने और नकद रखे थे। उस समय अलमारी के पास उनकी पत्नी के साथ घर में काम करने वाली नौकरानी सरस्वती साहू मौजूद थी। 15 नवंबर को शादी के कार्यक्रम में जाने के लिए जब अलमारी खोली गई तो कीमती गहने और 51,600 रुपए नगद गायब थे।

शक के आधार पर पुलिस ने नौकरानी सरस्वती साहू को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी उसने अपने पति के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों के घर से सोने की चैन, झुमके, बाली, मंगलसूत्र, चांदी की पायल सहित कुल 8 लाख रुपए के गहने और नकद बरामद किए हैं।
पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *