CG Breaking: छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश, 9 नवंबर को बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

CG Breaking: छत्तीसगढ़ शासन ने दीपावली के दूसरे दिन मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 9 नवंबर 2026, सोमवार को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस फैसले से राज्य के शासकीय कर्मचारियों और आम नागरिकों को राहत मिलेगी। (गोवर्धन पूजा अवकाश)

पहले ऐच्छिक, अब सार्वजनिक अवकाश

शासन की ओर से जारी अधिसूचना (क्रमांक GENS&2101@3340@2026&GAD&5) के अनुसार, इससे पहले 6 नवंबर 2025 को जारी अवकाश सूची में 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja Holiday) के लिए ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था। अब इसमें संशोधन करते हुए इसे सार्वजनिक अवकाश की श्रेणी में शामिल कर दिया गया है।

9 नवंबर को रहेगा अवकाश

नई अधिसूचना लागू होने के बाद 9 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में गोवर्धन पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। शासन के इस निर्णय के बाद विभागों को भी संशोधित अवकाश सूची के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *