CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश में कमी के आसार, रायपुर में उमस भरी गर्मी

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल लगातार बदल रही है। गहरे अवदाब के कमजोर पड़ने के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने लगी है। शुक्रवार को बस्तर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि राजधानी रायपुर में तेज धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई। मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।

CG Weather Update

बीजापुर में सबसे अधिक 11 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा भैरमगढ़ और औंधी में 8-8 सेंटीमीटर, सुकमा में 7 सेंटीमीटर, छोटेडोंगर में 6 सेंटीमीटर तथा बड़े बचेली, दोरनापाल और गीदम में 5-5 सेंटीमीटर वर्षा हुई। वहीं कुटरू, ओरछा, दरभा, मानपुर और भोपालपट्नम में 4-4 सेंटीमीटर तथा गंगालूर, रेंगाखार कला, पखांजूर, दुर्गकोंदल, तोकापाल, डोंगरगढ़, डौंडी, फरसगांव, बास्तानार और तमनार में 3-3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।tcw

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विदर्भ और उससे लगे दक्षिणी मध्यप्रदेश के ऊपर एक अवदाब बना हुआ है। वहीं मानसून द्रोणिका जैसलमेर, उदयपुर, इंदौर, पश्चिम विदर्भ और दक्षिणी मध्यप्रदेश से होते हुए गोपालपुर तक तथा आगे दक्षिण-पूर्व दिशा में मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसी मौसम प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं।

CG Weather Update

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में शनिवार को आकाश में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि दिन के समय तेज धूप के कारण उमस और गर्मी का असर बना रह सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *