Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के उनी गांव में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव में एक कुएं से मरे मेंढक को निकालने उतरे पिता और पुत्र की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा सीपत थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जिससे पूरे गांव में मातम का माहौल है।
ऐसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, कुएं में मरे हुए मेंढक की बदबू आने पर पिता-पुत्र उसे बाहर निकालने के लिए कुएं में उतरे थे। इसी दौरान समर्सिबल पंप के खुले तारों से करंट पानी में फैल गया। करंट की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
गांव में पसरा मातम
घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना सीपत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकालकर पंचनामा कार्यवाही पूरी की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
