स्वास्थ्य मंत्री के काफिले में हुआ हादसा, तीन विधायको की गाड़ियों का आपस में भिडंत 

CHATTISGARH LATEST NEWS: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के काफिले में आज एक सड़क हादसा हो गया. जिसमें तीन विधायकों की गाड़ियां आपस में टकरा गईं हालांकि, इस घटना में कोई हानि नहीं हुई है.लेकिन गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है.

ये हादसा उस समय हुआ जब वे चंदुलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे, हादसे में स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल सुरक्षित बताएं जा रहे हैं. कारकेट के बीच में पूर्व विधायक सावला राम डहरे, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवड़ा और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की गाड़ी बीच में घुस गई। दुर्घटना में तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *