Raipur Crime: राजधानी में बिजनेसमैन से दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, चाकू-पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी

Raipur Crime

Raipur Crime: राजधानी रायपुर में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट (Raipur Loot) की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार को पंडरी कापा फाटक के पास अज्ञात बाइक सवार तीन लुटेरों ने बोरवेल कारोबारी (Raipur Businessman Loot) चिराग जैन से 15 लाख रुपये नगद और सोने-चांदी के गहने लूट लिए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Raipur Businessman Loot

 

रास्ता पूछने के बहाने रोका, फिर दिखाई पिस्टल-चाकू

जानकारी के मुताबिक, कारोबारी चिराग जैन (Chirag Jain 15 lakh loot) अपने ऑफिस जा रहे थे। कापा फाटक के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रास्ता पूछने के बहाने रोका। तभी एक आरोपी ने पिस्टल, दूसरे ने चाकू दिखाकर उन्हें डराया और कैश के साथ सोने-चांदी की अंगूठी और चेन लूट ली।

बाइक पर नंबर की जगह लिखा था ‘BOSS’

पीड़ित के अनुसार, जिस बाइक पर आरोपी सवार थे, उसकी नंबर प्लेट पर कोई पंजीकरण नंबर नहीं था, बल्कि अंग्रेजी में ‘BOSS’ लिखा था। पुलिस को उम्मीद है कि यह सुराग आरोपियों तक पहुंचने में मददगार साबित होगा।

नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश जारी

घटना के बाद रायपुर पुलिस ने शहर और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *