Khairagarh News: रेलवे ट्रैक पर मिला लापता छात्रा का शव, 4 दिन से थी लापता

CG Suicide

Khairagarh News: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से लापता 14 वर्षीय छात्रा देविका वर्मा का शव बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किसान परसदा के रेलवे ट्रैक पर मिला है। देविका कक्षा 8वीं की छात्रा थी और 28 मार्च की रात करीब 10:30 बजे से अपने घर से लापता थी।

परिजनों ने 29 मार्च को खैरागढ़ थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी दौरान 29 मार्च को ही बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद हुआ था। 31 मार्च को परिजनों द्वारा पहचान किए जाने के बाद पुष्टि हुई कि वह शव देविका वर्मा का ही है। इसके बाद खैरागढ़ पुलिस परिजनों को लेकर बिलासपुर पहुंची और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

मृतका के पिता शैलेंद्र वर्मा स्थानीय हाईस्कूल में स्वीपर हैं, जबकि माता आंगनबाड़ी में रसोइया के रूप में कार्यरत हैं। परिवार की चार बहनों में देविका एक थी। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *