Raipur Ganesh Pratima Vivad: राजधानी रायपुर के लाखे नगर में स्थापित क्यूट गणेश प्रतिमा (AI गणेश प्रतिमा) को लेकर विवाद गहरा गया है। यहां पंडाल में देर रात फिल्मी और अशोभनीय गाने बजने के बाद हिंदू संगठनों और राम भक्त सेना ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। संगठनों का कहना है कि जब तक प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जाएगा, वे आंदोलन जारी रखेंगे।

पुलिस ने दर्ज किया केस
आरोप है कि पंडाल में आइटम सॉन्ग और अशोभनीय फिल्मी गीत बजाए गए, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। शिकायत पर आजाद चौक पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पहले भी दी गई थी चेतावनी (Raipur Ganeshotsav Vivad)
हिंदू संगठनों (Sarv Hindu Samaj Raipur) का कहना है कि समिति को पहले ही मूल स्वरूप में प्रतिमा स्थापना करने के लिए कहा गया था, लेकिन AI प्रतिमा बनाकर भगवान के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ की गई।
लाखे नगर में प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम हो गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन बाधित हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और जमकर नारेबाजी की।
https://youtu.be/flzUBohD23E?si=9RREUIZWrDocVE04
https://www.instagram.com/reel/DOLvpVRD7QA/?igsh=bmh0OTY4N2d3ZHpy

