PM Kisan 24th Installment: PM किसान योजना की 24वीं जारी, आपके खाते में राशि आई या नहीं? ऐसे करें चेक

PM Kisan 24th Installment

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले देश के करोड़ों किसानों को बड़ी राहत मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्टूबर को गुजरात से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त जारी की। इसके तहत 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई।

पीएम-किसान योजना ( PM Kisan Yojana) के तहत पात्र किसान परिवारों को हर वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में हर चार महीने के अंतराल पर सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। (पीएम किसान 24वीं किस्त)

खाते में राशि आई या नहीं, ऐसे करें चेक (( PM Kisan Samman Nidhi))

अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो घर बैठे अपने मोबाइल से किस्त का स्टेटस देख सकते हैं।

  • पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • “Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कैप्चा भरकर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपकी किस्त और भुगतान की पूरी जानकारी दिखाई देगी।

PM Kisan

ई-केवाईसी जरूरी

योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी पूरा होना अनिवार्य है। यदि आपके खाते में किस्त नहीं पहुंची है, तो आधार, बैंक खाते और भूमि रिकॉर्ड से जुड़ी जानकारी की जांच कर आवश्यक सत्यापन पूरा करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *