CG Well Accident: बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र के जूनाशहर स्थित वार्ड क्रमांक 15 में कुएं से 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जगदीश पोर्ते के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालकर जांच शुरू की।![]()
हरेली की रात घर से निकला था युवक
जानकारी के अनुसार हरेली की रात जगदीश पोर्ते नशे की हालत में घर से बाहर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान कुएं में युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रतनपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

