छत्तीसगढ़ NHM हड़ताल: छत्तीसगढ़ में 16 हजार NHM कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया, 25 बर्खास्त; 18 दिन से जारी हड़ताल

छत्तीसगढ़ NHM हड़ताल

छत्तीसगढ़ NHM हड़ताल: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के 16,000 संविदा कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। यह कदम उनकी 18 दिन से जारी हड़ताल के बीच उठाया गया है। रायपुर जिला NHM संघ के संगठन मंत्री अमन दास ने इसकी पुष्टि की है।

NHM संविदा कर्मचारी इस्तीफा

हालांकि, CMHO डॉ. मिथिलेश चौधरी ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। केवल ज्ञापन प्राप्त हुआ है।

NHM कर्मचारियों की बर्खास्तगी

16 हजार NHM कर्मचारियों की बर्खास्तगी (NHM contractual staff resignation)

जानकारी के अनुसार, रायपुर में 1,600, दुर्ग में 850 और रायगढ़ में 500 कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया। प्रदेशभर में यह संख्या 16,000 तक पहुंच चुकी है।

Chhattisgarh NHM strike

25 कर्मचारी बर्खास्त (NHM employees terminated)

स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को 25 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया, जिनमें प्रदेश संरक्षक हेमंत सिन्हा और महासचिव कौशलेश तिवारी भी शामिल हैं।

NHM कर्मचारियों ने कहा कि सरकार बातचीत के रास्ते बंद कर चुकी है और सिस्टम दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में प्रोटेस्ट ही उनका एकमात्र विकल्प है, जिसे वे जारी रखेंगे।

NHM contractual staff resignation

अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन

हड़ताली कर्मचारियों ने विरोध जताने के लिए कई अनोखे तरीके अपनाए। कभी पीएम, सीएम और स्वास्थ्य मंत्री का मुखौटा पहनकर नृत्य किया, तो कभी खून से पत्र लिखकर अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *