CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, रात का बढ़ेगा तापमान

CG Weather Update:

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। कड़ाके की ठंड का असर कम होने के बाद अब न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शहरी इलाकों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 13 और 16 फरवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ने की संभावना है।

CG Weather Update

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान जगदलपुर में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 09.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस अवधि में कहीं भी वर्षा नहीं हुई और मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा।

CG Weather Update

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार 13 फरवरी और 16 फरवरी को सक्रिय होने वाले दो पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। 13 और 14 फरवरी को न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि की संभावना है, हालांकि मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। इसके बाद न्यूनतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में आज हल्की धुंध छाए रहने के संकेत हैं। दिन में अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने की संभावना है। दिन के समय गर्मी का असर रहेगा, जबकि रात में हल्की ठंड का एहसास बना रह सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *