CG BREAKING: सीवरेज लाइन की खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी, तीन मजदूरों की मौत

CG BREAKING: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। दास पान ठेला चौक के पास सीवरेज लाइन बिछाने के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

10 फीट गहरी खुदाई के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, भिलाई स्टील प्लांट की सीवरेज लाइन बिछाने का काम चल रहा था। इसी दौरान करीब 10 फीट गहरी खुदाई में अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में मजदूर आ गए।

हादसे में किशुन कुमार, राकेश कुमार और बैशाखिन नामक महिला मजदूर की मौत की पुष्टि हुई है।

जेसीबी से चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली गई। एक मजदूर का शव निकाल लिया गया है, जबकि अन्य मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र का है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *