Raipur News: रायपुर में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नेचिंग, रेस्टहाउस के सामने मंगलसूत्र और सोने का हार झपटकर फरार

Raipur News: रायपुर जिले के खरोरा क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। रेस्टहाउस के सामने स्थित एक किराना दुकान के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से मंगलसूत्र और सोने का हार झपट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, खरोरा निवासी साहू परिवार मूल रूप से इल्दा गांव का रहने वाला है। बुधवार 16 सितंबर को परिवार निजी काम से बाजार आया था। काम पूरा कर घर लौटते समय रेस्टहाउस के सामने किराना दुकान के पास ब्रेकर के निकट बाइक सवार बदमाशों ने महिला को निशाना बनाया।

अचानक झपट्टा मारकर हुए फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार आरोपी महिला के पास पहुंचे और देखते ही देखते उसके गले से मंगलसूत्र और सोने का हार झपटकर फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला और उसके परिजन संभल भी नहीं सके। वारदात के बाद महिला घबरा गई और आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया।

लोगों ने किया पीछा

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। बताया जा रहा है कि आरोपी बालोद बाजार की ओर भागे, लेकिन बुडेरा चौक के आगे उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान और उनकी बाइक का नंबर पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात से पहले बदमाश महिला की रेकी कर रहे थे या नहीं। आरोपियों के फरार होने के संभावित रास्तों के कैमरों की फुटेज भी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *