GPM: शादी में देरी होने पर प्रेमी जोड़े ने दी जान, मंजर देख कांप उठे लोग

GPM: छत्तीसगढ़ के पेंड्रा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम पनकोटा में एक प्रेमी जोड़े ने (Pendra Girlfriend Boyfriend Suicide) फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं। (शादी में देरी होने पर प्रेमी जोड़े ने दी जान)

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है। कम उम्र होने के कारण परिजन विवाह के लिए कुछ समय रुकने की बात कह रहे थे। इसी बीच पहले युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की मौत की खबर मिलते ही युवक ने भी अपने घर के पास स्थित नीलगिरी प्लॉट में एक पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। (पेंड्रा प्रेमी प्रेमिका ने दी जान)

परिवार की सहमति से लड़का और लड़की गांव में एक ही घर में साथ रह रहे थे। बावजूद इसके दोनों ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *