Deepak Tandon Case Raipur: DSP कल्पना वर्मा और दीपक टंडन केस से जुड़े नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक पुराना वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें दीपक टंडन के साथ कुछ लोग बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मारपीट के दौरान दीपक टंडन के कपड़े तक उतरवा दिए गए थे।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो कुछ साल पुराना है। दीपक टंडन को जानने वालों के अनुसार, जिन लोगों ने उसके साथ मारपीट की, उनसे उसने जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की थी। जब पीड़ित लोग अपने पैसे वापस मांगने उसके पास पहुंचे तो कथित तौर पर दीपक टंडन ने उनके साथ गाली-गलौच की, जिससे विवाद बढ़ गया।

इसके बाद गुस्साए लोगों ने कानून को हाथ में लेते हुए दीपक टंडन की जमकर पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में मारपीट का यह पूरा घटनाक्रम साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना दीपक टंडन की ही होटल ‘वेलकम श्री’ में हुई थी।
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटना के बाद दीपक टंडन ने थाने में कोई शिकायत दर्ज कराई थी या नहीं। फिलहाल वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद एक बार फिर यह मामला सुर्खियों में आ गया हैं।
