CG Elephant Attack: महुआ बीनने गए बुजुर्ग को हाथी ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

CG Elephant Attack

CG Elephant Attack: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक दंतैल हाथी के हमले में बुजुर्ग ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार तड़के मरवाही वन परिक्षेत्र के सिवनी बीट की है, जहां महुआ बीनने गए बुजुर्ग को हाथी ने कुचल दिया।

महुआ बीनने जंगल गया था बुजुर्ग

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पोंडी के अंतर्गत डडिंया गांव निवासी 55 वर्षीय त्रिलोचन सिंह शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे महुआ बीनने जंगल गए थे। इसी दौरान जंगल में मौजूद दंतैल हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कटघोरा से पहुंचा था हाथी

बताया जा रहा है कि यह वही अकेला दंतैल हाथी है, जो 1 अप्रैल को कटघोरा के पसान क्षेत्र से निकला था। कुम्हारी रोड और सोन नदी पार करते हुए यह हाथी डडिंयाडोंगरी के जंगलों में पहुंचा है और फिलहाल कक्ष क्रमांक 2093 के आसपास डटा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही सिवनी बीट के वनरक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और मरवाही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

CG Elephant Death

गांवों में अलर्ट जारी

हाथी की मौजूदगी से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। यह इलाका मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की सीमा से सटा हुआ है, जिसके चलते सीमावर्ती क्षेत्रों में भी अलर्ट जारी किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *