Raipur Nagar Nigam: रायपुर शहर की सुंदरता और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने दो महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। पहला, शासकीय संपत्ति पर अवैध बैनर और पोस्टर लगाने वाले संस्थानों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दूसरा, नगर निगम के 10 जोनों के सहायक राजस्व अधिकारियों (ARO) का तबादला किया गया है। ये दोनों निर्णय महापौर मीनल चौबे और नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर लिए गए हैं।
अवैध बैनर-पोस्टर पर 10-10 हजार का जुर्माना
महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन 5 के नगर निवेश विभाग ने चंगोराभाठा बाजार चौक के पास शासकीय पोल पर अवैध बैनर-पोस्टर लगाकर शहर की सुंदरता को नुकसान पहुंचाने वाले चार संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें अगस्त्या एकेडमी ऑफ साइंस (अनाज भंडार के पास), कृष्णा किड्स एकेडमी (एसबीआई कॉलोनी, सुंदर नगर), शिक्षा कोचिंग सेंटर (अश्वनी नगर, महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन के पास) और आईएसबीएम यूनिवर्सिटी शामिल हैं. इनके संचालकों को छत्तीसगढ़ संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1994 के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी कर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
जोन 5 के जोन कमिश्नर खीरसागर नायक ने निर्देश दिए हैं कि जुर्माना तीन दिन के भीतर नगर निवेश विभाग में जमा किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर भविष्य में बगैर अनुमति के शासकीय संपत्ति पर पोस्टर या बैनर लगाए गए, तो एफआईआर दर्ज की जाएगी और उसकी जिम्मेदारी संस्थान प्रमुख की होगी।
10 ARO का तबादला आदेश जारी
नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 10 जोनों के सहायक राजस्व अधिकारियों (ARO) की नई अस्थायी पदस्थापना का आदेश जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है। नई पदस्थापना इस प्रकार है:
जोन 1 के नरेंद्र नायक को जोन 9
जोन 2 की स्वाति शुक्ला को जोन 6
जोन 3 के प्रेमचंद दुबे को जोन 2
जोन 4 के मानकूराम धीवर को जोन 3
जोन 5 के गौरीशंकर अग्रवाल को जोन 10
जोन 6 के मनीष मरकाम को जोन 1
जोन 7 के अमरनाथ साहू को जोन 4
जोन 8 के प्रमोद जाघव को जोन 5
जोन 9 के विजय शर्मा को जोन 7
जोन 10 के महादेव रक्सेल को जोन 8
