Bilaspur Crime: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 13 साल के मासूम (13 Year Old Boy Knife Attack) पर उसके परिचित मामा ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बच्चे ने मरने का नाटक कर अपनी जान बचाई। आरोपी उसे मृत समझकर झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया।
गंभीर रूप से घायल बच्चे को राहगीरों ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बच्चे को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा के बटाहि पुल के पास की है। जानकारी के मुताबिक, लिमतारा निवासी बच्चा अपने दोस्त के साथ खेल रहा था। तभी परिचित मामा वहां पहुंचा और चॉकलेट देने के बहाने उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया। इसके बाद उसने बच्चे पर चाकू (Child Knife Attack) से जानलेवा वार किए।

बच्चे ने मरने का नाटक कर बचाई जान (Child Fake Death Acting)
हमले के बाद मासूम ने होशियारी दिखाते हुए मरने का नाटक किया। आरोपी उसे मरा समझकर झाड़ियों में फेंककर भाग निकला। किसी तरह बच्चा झाड़ियों से बाहर आया, जिसे देखकर राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी।पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल बच्चा बोलने की स्थिति में नहीं है। इस वजह से आरोपी की पहचान और हमले के कारण का पता अभी नहीं चल सका है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटना स्थल से आरोपी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है और उसकी तलाश तेज कर दी है। बच्चे के होश में आने के बाद ही हमले की वजह और आरोपी की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।
