Rath Yatra Special Train: रेल यात्रियों को बड़ी राहत, रथयात्रा पर रेलवे चला रहा TOD स्पेशल ट्रेनें

Rath Yatra Special Train: रथयात्रा के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष ट्रेनें संचालित की हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही इन विशेष ट्रेनों में वर्तमान में कई बर्थ खाली हैं, जिनका लाभ उठाकर यात्री आसानी से यात्रा कर सकते हैं।

Rath Yatra Special Train: रथयात्रा के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष ट्रेनें संचालित की हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही इन विशेष ट्रेनों में वर्तमान में कई बर्थ खाली हैं, जिनका लाभ उठाकर यात्री आसानी से यात्रा कर सकते हैं।tcw

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन विशेष ट्रेनों में उपलब्ध बर्थों का उपयोग करें। इससे उनकी यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक होगी, साथ ही नियमित ट्रेनों पर यात्रियों की भीड़ भी कम होगी।

रेलवे ने बताया कि यात्री टिकट आरक्षण कराने से पहले अधिकृत रेलवे आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी के माध्यम से सीटों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे उन्हें आसानी से आरक्षित सीट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

Train

एक ही जगह मिलेंगी कई सुविधाएं

यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा पीएनआर की स्थिति, ट्रेन की लाइव लोकेशन, कोच की जानकारी और अन्य रेलवे सेवाओं का भी लाभ आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बताया कि यात्रियों की मांग और टिकट बुकिंग की स्थिति के आधार पर विशेष ट्रेनों के संचालन की लगातार समीक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *